बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाले शातिर चोर को कलन्दरगढ़ी रेलवे अण्डर पास से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चोरी के 8000/- रूपए नकद, अवैध तमंचा मय कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा 17 अगस्त 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत एक महिला को झांसे में लेकर पैसे डबल करने की बात कहरकर टप्पेबाजी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-910/26 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोपाल पुत्र प्रकाश निवासी छाईसा थाना छाईसा जनपद फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


