Wednesday, September 9, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरककोड : चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल...

ककोड : चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर धनौरा गांव के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही ककोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए रुवै प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल की पहचान धनौरा गांव निवासी हेम सिंह पुत्र सत्यदेव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद हेम सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार और हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments