बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बी.बी. नगर। Delhi City School, B.B. Nagar की प्रतिभाशाली छात्रा अंचल रानी ने NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
अंचल रानी ने NEET-UG 2026 में 602 अंक एवं 98.56 परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है।
अपनी सफलता का श्रेय देते हुए अंचल रानी ने कहा, “मेरी सफलता में Delhi City School की शिक्षा ने मौलिक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय में मुझे मिले मजबूत शैक्षणिक आधार, शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट एवं पढ़ाई के अनुशासन ने NEET की तैयारी में मेरी बहुत मदद की। मेरे शिक्षकों ने हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाया और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।”
विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने अंचल रानी को बधाई देते हुए कहा कि एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के लिए उनका चयन Delhi City School, B.B. Nagar के लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह सफलता विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विद्यालय परिवार ने अंचल रानी एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
Delhi City School, B.B. Nagar की छात्रा अंचल रानी का NEET-UG 2026 में शानदार चयन
RELATED ARTICLES


