बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई में गांव करनसिंहपुर के पास नहर के पुल के नजदीक बरसात के पानी से भरे गड्ढे में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा जिसके बाद इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी गई। गांव के नजदीक मगरमच्छ मिलने की खबर फैलते ही करनसिंहपुर, दोगवाँ, गंगापुर और हीरापुर समेत कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने का फैसला किया। रात करीब 8 बजे उसे पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। अंधेरा होने के चलते ग्राम प्रधान की ओर से जनरेटर की व्यवस्था कर मौके पर रोशनी की गई। गड्ढे में भरे पानी को निकालने के लिए पंप भी लगाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से रात करीब 12 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर स्थानीय सांप पकड़ने वाले यूट्यूबर पवन कुमार के साथ ग्राम प्रधान और पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही।
डिबाई: नहर किनारे दिखा 5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


