बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बदलते मौसम को देखते हुए जनपद बुलंदशहर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल संचालक के समय में फेरबदल किया है। नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। बीएसए ने बुधवार को यह आदेश जारी किया है।
आपको बता दें कि स्कूल अभी तक इस समयानुसार चल रहे थे, लेकिन अब मौसम में बदलाव के चलते नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल संचालन के समय में बुधवार को परिवर्तन कर दिया गया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई में गर्मी के चलते डीएम के आदेश पर समय में परिवर्तन किया गया था। अब जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई,आईसीएसई अन्य बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



