बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद में 11 सितंबर को कांग्रेस की ओर से बड़ी संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यालय पर हुई बैठक में रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आपको बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि यह रैली महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संकल्प और संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन होगी। रैली में कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम, सह प्रभारी संजीव आर्य, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व सांसद राज बब्बर, सांसद इमरान मसूद समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी विदित चौधरी ने बुधवार शाम औरंगाबाद पहुंचकर संकल्प रैली स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। विदित चौधरी ने रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस की ओर से गांव-गांव और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने की भी तैयारी है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामपाल सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
11 सितंबर को औरंगाबाद में होगी संकल्प रैली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे शिरकत
RELATED ARTICLES


