बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री के ऑयल टैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मौके पहुँच कर आग पर काबू पाया, गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई फैक्ट्री के ऑयल टैंक में आग लगने की घटना से औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706



