Thursday, September 10, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरसड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत

सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के 24 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक दिल्ली में सिलाई का काम करता था व मंगलवार शाम घर से दिल्ली के लिए निकला था।
जानकारी के अनुसार,पहासू के मोहल्ला पठान टोला निवासी साबिर का 24 वर्षीय बेटा मोनू मंगलवार शाम दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। देर रात बुलंदशहर के पास हाईवे किनारे वह गंभीर हालत में मिला। परिजनों को घटना की जानकारी बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल से मिली। अस्पताल में डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को परिजन शव को पहासू लेकर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments