Thursday, September 10, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरचोला: पुरानी रंजिश में किसान पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चोला: पुरानी रंजिश में किसान पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के निठारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत से घर लौट रहे सोनवीर सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह पर रास्ते में मंदिर के पास कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उनपर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि सोनवीर सिंह पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2018 में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। मारपीट के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर सोनवीर सिंह को हमलावरों से बचाया। घटना के बाद पीड़ित ने चोला थाने में शिकायत दी।
थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही के अनुसार, सोनवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments