बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम ने हत्या की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रूपए के पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी को झमका फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र अजयपाल सिंह निवासी ग्राम बगराई थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार/वांछित आरोपी सौरभ एक शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी द्वारा 20 अगस्त 2026 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत अंकुर चौधरी नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना कारित की गई थी जिसमें अंकुर चौधरी की 29 अगस्त 2026 को दौराने उपचार मृत्यु हो गई है जिसके संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0-921/26 धारा 191(2)/115(2)/109(1)/103(1)/115(2) बीएनएस पंजीकृत है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर महोदय द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना खुर्जानगर पुलिस द्वारा पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 आरोपियों सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने 25 हजार रूपए के पुरस्कार घोषित अपराधी को भी जेल भेज दिया है।
पुलिस ने 25 हजार के पुरस्कार घोषित अपराधी को भेजा जेल
RELATED ARTICLES


