Wednesday, October 28, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: नहर कटने से किसानों की फसलें जलमग्न, 15 से 17 लाख...

शिकारपुर: नहर कटने से किसानों की फसलें जलमग्न, 15 से 17 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के सेहतपुर बेरी गांव में नहर कटने से किसानों की फसलों में पानी भर गया। खेतों में पानी भरने के कारण आलू और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक, नहर कटने से करीब 90 बीघा आलू और 40 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों को करीब 15 से 17 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इस घटना के बाद सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है। अब किसानों को नुकसान के आकलन और उचित मुआवजे की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments