बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सैदपुर रोड पर जोली प्याऊ के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों की मदद की। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही थाना अगौता पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
अगौता थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



