Saturday, September 12, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: पैसो लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गर्दन...

औरंगाबाद: पैसो लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गर्दन में वार से हालत गंभीर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद कस्बे क्षेत्र में लेन-देन के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में आफाक नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चाकू गर्दन में लगने से वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी 34 वर्षीय आफाक पुत्र शरीफ शुक्रवार शाम नोएडा की फैक्ट्री से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रंगरेजान मस्जिद के पास एक युवक ने उसे रोक लिया और बकाया पैसे को लेकर बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने आफाक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गर्दन में लगने से आफाक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को पहले निजी डॉक्टर के पास पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के बड़े भाई ने नाजिम पुत्र मुस्ताक मेवाती के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments