Thursday, September 17, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबर20 दिन से चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने मगरमच्छ...

20 दिन से चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के गांव बदरखा में पिछले करीब 20 दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का पर्याय बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार गुरुवार को टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।
आपको बता दें कि गांव बदरखा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी गई। करीब 20 दिनों तक टीम अलग-अलग स्थानों पर उसकी निगरानी और तलाश करती रही। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। 20 दिन तक चली तलाश के बाद आखिरकार वन विभाग को सफलता मिली और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments