Thursday, September 17, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: बुलंदशहर में 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, गांव के रास्ते...

शिकारपुर: बुलंदशहर में 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, गांव के रास्ते पर मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव रानाइच में 45 वर्षीय लालाराम की हत्या से सनसनी फैल गई। गुरुवार तड़के करीब पांच बजे लालाराम का शव गांव के मुख्य रास्ते पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी और एसपी देहात अंतरिक्ष जैन भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लालाराम के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। शव का एक पैर भी कटा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के मुताबिक, घटना की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments