बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर पुलिस ने भैंसा चोरी करने वाले दो शातिर चोर को बुधवार को एक अभिसूचना के आधार पर गांव खैरपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को चोरी का एक भैंसा तथा घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहन उर्फ सोनू पुत्र कविन्द्र निवासी ग्राम खैरपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर व अनुज पुत्र अशोक निवासी ग्राम खैरपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर है जिनके द्वारा 14 सितम्बर 2026 को थाना बीबीनगर क्षेत्रान्तर्गत गांव परतापुर से एक भैंसा चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बीबीनगर पर मुअसं- 257/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



