बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): आगामी नवरात्र मेले और अखाड़ों के आयोजनों को लेकर बुलंदशहर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान धार्मिक झांकियों और कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अखाड़ा अध्यक्षों को पत्र सौंपते हुए धार्मिक स्वरूपों की प्रस्तुति को लेकर विशेष आग्रह किया। पत्र के माध्यम से कहा गया कि धार्मिक झांकियों में देवी-देवताओं के स्वरूप को फिल्मी गीतों या लोकगीतों पर नृत्य प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत करने से बचा जाए। साथ ही धार्मिक आयोजनों की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आयोजन समितियों से नवरात्र मेले के दौरान धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।
ऑन रोड प्राइस से आधे दामों पर अपनी पसंदीदा गाडी घर लाएं: 7906175311



