Thursday, September 17, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरचोरी की तीन एसीएम के साथ चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

चोरी की तीन एसीएम के साथ चोर गिरफ्तार, भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस स्वाट टीम ने तीन शातिर चोर को तिलबेगमपुर बम्बा सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीन एसीएम भिन्न-भिन्न कंपनी के बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरताज पुत्र छोटे खान निवासी गली नंबर-19 सीलमपुर, दिल्ली, जमील पुत्र नसरुद्दीन निवासी जनता कालोनी गली नंबर 6 थाना वेलकम नार्थ ईस्ट, दिल्ली तथा ताजिम उर्फ लल्ला पुत्र अजीज निवासी जनता कलोनी रोड नंबर 65 पीली मिट्टी थाना वेलकम, दिल्ली के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर दिल्ली, बुलन्दशहर, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में वाहनों से एसीएम व अन्य प्रकार की चोरी करने की घटनाएं कारित की जाती है, जिनके गिरोह के एक सदस्य रंजीत को स्वाट टीम एवं थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा 16 सितम्बर 2026 की रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था जिसके कब्जे से चोरी किए गये 02 एसीएम, अवैध शस्त्र मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गयी थी। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बरामद 01 एसीएम थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत एक वाहन से चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं- 902/26 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।

ऑन रोड प्राइस से आधे दामों पर अपनी पसंदीदा गाडी घर लाएं: 7906175311

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments