Thursday, September 17, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरछात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना पिता व चाचा को पड़ा भारी,...

छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना पिता व चाचा को पड़ा भारी, आरोपी के परिजनों ने की पिटाई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित एक पब्लिक स्कूल से घर लौट रही कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का विरोध करना पिता और चाचा को भारी पड़ गया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के पिता और चाचा के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उनके पुत्री गांव स्थित के स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ती है। स्कूल में ही पढ़ने वाला एक छात्र पिछले तीन दिनों से अपने दोस्तों के साथ उनकी बेटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। परिजनों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत किए जाने का भी आरोप लगाया है। बुधवार को छात्रा के साथ फिर से इसी तरह का व्यवहार होने की जानकारी पर छात्रा के पिता और चाचा मौके पर पहुंचे। पिता और चाचा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments