Thursday, September 17, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदो किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक बाइक चोर गिरफ्तार

दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक बाइक चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने गुरुवार को चैंकिग के दौरान एचएमएल स्कूल के पास से बाइक चोर को गिरफ्तार किया हैं जिसके कब्जे से पुलिस को दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजा व चोरी की एक बाइक बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष पुत्र दिनेश निवासी गिनौरा जनार्धार थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के रुप में हुई हैं।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी द्वारा बरामद बाइक को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत नहर की पटरी से चोरी की थी जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं-962/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments