Thursday, September 17, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरछोटा हाथी से टकराई बाइक, चार बच्चों के पिता महेश की मौत

छोटा हाथी से टकराई बाइक, चार बच्चों के पिता महेश की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर रोड पर मंडी के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महेश की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महेश अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, महेश सहकारी नगर की ओर से बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान मंडी के पास एक छोटा हाथी वाहन सीएनजी पंप पर मुड़ने के लिए तेजी से मोड़ा गया। बताया गया कि इसी दौरान महेश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर छोटे हाथी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
20 साल से ट्रांसपोर्ट पर कर रहे थे काम महेश पिछले करीब 20 वर्षों से एसबीबीएमटी ट्रांसपोर्ट पर काम कर रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही ट्रांसपोर्ट से जुड़े चालक और परिचालक उनके घर पहुंच गए। सहकर्मियों ने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments