बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के लल्लाबाबू चौराहे पर रिश्तों के विवाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जीजा से विवाद के बाद बहन और उसके बेटे को लेकर जा रहे साले पर जीजा के रिश्तेदार को कार से रौंदने का आरोप लगा है। हादसे में अमित नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि जीजा और साले के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के बाद आरोपी अपनी बहन और उसके बेटे को कार से लेकर जा रहा था। इसी दौरान लल्लाबाबू चौराहे के पास जीजा के रिश्तेदार अमित के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने अमित को कार से टक्कर मार दी और उसे रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अमित को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को कार समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
ऑन रोड प्राइस से आधे दामों पर अपनी पसंदीदा गाडी घर लाएं: 7906175311



