Saturday, September 19, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: भाकियू लोकशक्ति की महापंचायत, अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर किसानों ने...

खुर्जा: भाकियू लोकशक्ति की महापंचायत, अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में भाकियू किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई।
महापंचायत के दौरान किसान अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के सामने रखा। मामले की जानकारी मिलने पर एससी व खुर्जा एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। वार्ता के दौरान किसानों व अधिकारियों के बीच विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने किसानों की बात सुनकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल वार्ता के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments