बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अफ्रीकी देश कांगो में नौकरी कर रहे बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र के कैलावन निवासी 39 वर्षीय बृजभूषण शर्मा की बीमारी के चलते मौत हो गई। बृजभूषण भारत लौटने की तैयारी कर रहे थे और घर आने के लिए अपना बैग भी पैक कर लिया था, लेकिन स्वदेश लौटने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं।
आपको नता दें कि 3 सितंबर 2026 को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में हृदय संबंधी गंभीर समस्या सामने आई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनके हृदय के वाल्व बदले। कुछ दिनों के उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि घर लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। डॉक्टरों ने आपात स्थिति में उनका एक और वाल्व बदलने का ऑपरेशन किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते 16 सितंबर को बृजभूषण शर्मा का निधन हो गया।
परिजनों के मुताबिक, बृजभूषण शर्मा कांगो से अपने गांव लौटने की तैयारी कर रहे थे। परिवार की इच्छा थी कि उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाए, लेकिन कांगो से शव भारत लाने में काफी समय और भारी खर्च लगने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों ने कांगो में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। 19 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे कांगो में बृजभूषण शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार का सीधा प्रसारण फोन पर देखकर परिजनों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। बृजभूषण की मौत की खबर से कैलावन गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बुलंदशहर: अफ्रीका से अपने वतन भारत लौट रहे युवक की कांगों में हार्ट अटैक से मौत
RELATED ARTICLES


