Sunday, September 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरयूपी बोर्ड: 29 अक्तूबर को जारी होगी अंतिम सूची

यूपी बोर्ड: 29 अक्तूबर को जारी होगी अंतिम सूची


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण को लेकर पूरी समय-सारिणी जारी कर दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार के अनुसार, चयनित परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची 21 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 23 सितंबर को डिबार और अपात्र विद्यालयों की सूची परिषद की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा केंद्र बनने वाले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन 27 सितंबर तक पूरा कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वहीं, केंद्र बनाए गए विद्यालय 28 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 8 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके बाद जिला केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची 17 अक्तूबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 29 अक्तूबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के विद्यालयों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments