बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सहकारी नगर में 21 सितंबर सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में यह रोजगार मेला सोमवार को सुबह 9 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर में लगाया जाएगा। मेले में कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई के सभी ट्रेड और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक योग्यता के सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी छायाप्रति, आधार कार्ड, प्रमाण पत्रों का एक सेट, ई-मेल आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15,000 से 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही लंच और डिनर निशुल्क रहेगा और ओवर टाइम करने पर डबल भुगतान मिलेगा।
बुलंदशहर: सोमवार यानी कल सुबह नौ बजे लगेगा रोजगार मेला
RELATED ARTICLES


