बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव चोला निवासी एक युवक के मोबाइल फोन को हैक कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 95 हजार 800 रुपये की रकम निकाल ली। खाते से अचानक इतनी बड़ी रकम कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि पीड़ित कुलदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई को उसका मोबाइल फोन हैक हो गया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से अचानक 95,800 रुपये की रकम कट गई। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और खाते से रकम निकालने वाले आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
मोबाइल हैक होते ही खाते से उड़ गए 95 हजार 800 रुपये, रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES


