बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र में एनएच-34 स्थित कैलाश अस्पताल कट के पास सोमवार को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों में पांच लोग अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य आंवलखेड़ा से बुलंदशहर में आयोजित शिक्षक गरिमा सम्मेलन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा के एनएच-34 स्थित कैलाश अस्पताल कट के पास उनकी कार की दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। हादसा आर्टिका कार चालक की लापरवाही के चलते हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



