Tuesday, September 22, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरआहार: सरकारी नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला पूर्व प्रधान के...

आहार: सरकारी नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला पूर्व प्रधान के बेटे का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव नगला नलु में सोमवार की देर रात पूर्व प्रधान के 35 वर्षीय पुत्र का शव सरकारी नाले में पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
आपको बता दें कि परिजनों का आरोप है कि सोमवार की शाम तक उनका पुत्र उमेश घर पर ही था। गांव के ही दो युवक मिट्टी के भराव के सिलसिले से उसे अपने साथ ले गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को काफी चिंता हुई। देर रात खेत की ओर जा रहे ग्रामीण को सड़क पर उमेश की चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीण ने टॉर्च जलाकर आसपास देखा तो सरकारी नाली में युवक का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय उमेश पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। आहार थाना प्रभारी राहुल चौधरी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे के कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments