बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में अवैध लकड़ी पकड़े जाने से नाराज आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक कर्मचारी के सिर पर भी प्रहार किया गया।
घटना के बाद वन विभाग की टीम ने खुर्जा देहात थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर: वन विभाग की टीम पर हमला फाड़ी वर्दी, एक आरोपी हिरासत में
RELATED ARTICLES


