बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जनौरा के रहने वाले युवक ने पत्नी के मायके से ना आने पर मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव जनौरा निवासी 30 वर्षीय युवक पुनीत ने अपनी पत्नी को सोमवार की शाम फोन किया और उसे मायके से आने के लिए कहा। पत्नी ने मायके से आने के लिए मना कर दिया। नाराज पति ने टीन शेड के पाइप में चुनरी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार, मृतक पुनीत शराब का आदी बताया जाता है। पुनीत की पत्नी लगभग एक पखवाड़े पूर्व अपने मायके चली गई थी।
थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नाराज पति ने की आत्महत्या
RELATED ARTICLES


