बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव-नरसेना नहर पटरी के किनारे भारी मात्रा में दवाइयां बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। जीवन नर्सरी के पास सड़क किनारे टेबलेट, कैप्सूल, सिरप और इंजेक्शन के पत्ते पड़े मिले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में सड़क किनारे बड़ी संख्या में दवाइयां बिखरी दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो ऊंचागांव नहर पटरी की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी मेडिकल स्टोर या निजी क्लीनिक से एक्सपायर दवाइयों को खुले में फेंका गया है। दवाइयां किसने और कब फेंकीं? इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। खुले में मेडिकल कचरा और दवाइयां फेंके जाने से आसपास के लोगों के साथ बच्चों और पशुओं के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंकना नियमों के खिलाफ है। सड़क किनारे मिली दवाइयों की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



