Wednesday, September 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र मे फेरबदल

बुलंदशहर: चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र मे फेरबदल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत चार क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची के मुताबिक प्रेमसुख दरिया को सहायक पुलिस अधीक्षक से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रखर पाण्डेय का क्षेत्राधिकारी नगर से क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद के पद पर स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में दीपक कुमार को क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद से क्षेत्राधिकारी शिकारपुर बनाया गया है। जबकि प्रमोद कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी शिकारपुर से पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए किए गए हैं।

BOSS EXPORT से खरीदें 0-16 साल तक के बच्चों के सभी प्रकार के कपड़े: 8178276346

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments