बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र मे गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान देर रात तक तेज आवाज और हैवी बेस में डीजे बजने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जुलूस में 12 से 15 फीट ऊंचे डीजे तेज आवाज में बजते रहे।
डीजे के हैवी बेस की धमक इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों में रखा सामान और शीशियां नीचे गिर गईं। व्यापारी ओमदत्त वार्ष्णेय के मुताबिक, उनकी दुकान में तेल की शीशियां गिरने से करीब एक हजार रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, मेडिकल स्टोर और चश्मे की दुकानों में भी दवाइयां, सामान, लेंस और फ्रेम के डिब्बे रैक से नीचे गिर गए।गणेश विसर्जन जुलूस जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से गुजरा तो तेज डीजे की धमक से अस्पताल के दरवाजे और खिड़कियां तक कांपने लगीं। मेडिकल ऑफिसर डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर साइलेंस जोन होता है। ऐसे में अस्पताल के पास डीजे की आवाज बंद या बेहद धीमी रखी जानी चाहिए। व्यापारी यूनियन ने पुलिस और प्रशासन से डीजे को निर्धारित मानकों के अनुसार बजाने और हैवी बेस पर रोक लगाने की मांग की है। चिकित्सकों ने भी तेज आवाज से विशेष रूप से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर पड़ने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभाव को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।
Hapur के पहले Iconic #Mall में निवेश का सुनहरा मौका: 9760254555



