बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली के सामने स्थित गंगोत्री बच्चों का अस्पताल बेसमेंट में संचालित है। नियमों के विरुद्ध बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर निर्माण कराकर कानून को चुनौती दी जा रही है। पूर्व में दिल्ली में हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश शासन बेसमेंट को लेकर पूरी तरह सतर्क है, लेकिन ऐसा लगता है गंगोत्री बच्चों का अस्पताल विभाग की साठगांठ से चल रहा है। अधिकारी है कि इस ओर ध्यान नहीं देते।
आपको बता दें कि गुलावठी क्षेत्र में कई ऐसी दुकान बनी हुई है जिनका संचालन बेसमेंट में हो रहा है। ऐसा ही एक मामला गुलावठी कोतवाली के ठीक सामने स्थित गंगोत्री बच्चों का अस्पताल का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा है। पार्किंग के स्थान पर गंगोत्री बच्चों का अस्पताल के नाम से बेसमेंट का उपयोग कर कमर्शियल गतिविधियां हो रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि गुलावठी कोतवाली के ठीक सामने बेसमेंट में गंगोत्री बच्चों का अस्पताल संचालित है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारियों की साठगांठ से इसका संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। गुलावठी कोतवाली में अधिकारियों का आना-जाना तो लगा रहता है, लेकिन इसके ठीक सामने बेसमेंट में चल रहे गंगोत्री बच्चों का अस्पताल देखकर विभाग आंखें मूंद लेता हैं। बेसमेंट के अंदर पार्किंग के स्थान पर बना यह अस्पताल खुलेआम कानून को चुनौती दे रहा है। गुलावठी कोतवाली के ठीक सामने चल रहे बेसमेंट को देखकर ऐसा भी लग रहा है कि अधिकारियों की कार्यवाही सिर्फ कागज तक ही सीमित रहती है। भविष्य में अगर कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



