Thursday, September 24, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: OYO होटल में हंगामा, देह व्यापार की शिकायत पर पहुंचे बजरंग...

बुलंदशहर: OYO होटल में हंगामा, देह व्यापार की शिकायत पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं से हाथापाई का वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक OYO होटल में हंगामे का मामला सामने आया है। देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंचे, जहां मौजूद लोगों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट और हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को होटल में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसी दौरान होटल में मौजूद कुछ लड़कियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामा होता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments