Friday, September 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकिसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा मानसिक रूप से कमजोर किशोर संदिग्ध परिस्थितियों...

किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा मानसिक रूप से कमजोर किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में किसानों की रैली के साथ कलेक्ट्रेट आया मानसिक रूप से कमजोर युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामले सामने आया है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा है। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और थाने में तहरीर देते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि गांव दरगाहपुर बासौटी शिकारपुर के रहने वाले मुकेश ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र काशी मानसिक रूप से कमजोर है। गत 21 सितंबर को वह किसान रैली में जा रहे किसानों के साथ घर से कलेक्ट्रेट पर आया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाश है, लेकिन जब किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका तो परिजनों ने थाने में शिकायत पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की। कोतवाली नगर प्रभारी का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोर की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments