बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर में सदर तहसील क्षेत्र के गांव एत्माद सराय में गुरुवार की दोपहर मकान की मरम्मत के दौरान छत का कुछ हिस्सा भरभराकर जमीन पर आ गिरा। इस दौरान ढाई वर्षीय मासूम बच्ची मालबे में दब गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि गौरव के मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा था दोपहर के समय छत का एक हिस्सा अचानक से गिर गया। छत का हिस्सा गिरने से ढाई वर्षीय कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य तीन लोग भी मलबे की चपेट में आकर चोटिल हुए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ बच्ची की मौत हो गई। कोतवाली देहात प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल का मुआयन किया था।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



