बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद-जंहागीराबाद रोड पर लोक किसान इंटर कॉलेज के पास शनिवार को सड़क किनारे धान के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



