Saturday, September 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक

28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने देशभर में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर यानी रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, आरबीआई ने इस दिन बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़े शाखाओं और करेंसी चेस्ट को संचालित करने की मंजूरी दी है। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को सलाह दी है कि चेक क्लीयरिंग, ड्राफ्ट, नकद जमा-निकासी और शाखा से जुड़े अन्य जरूरी काम हड़ताल शुरू होने से पहले पूरे करने। बैंक अधिकारियों ने भी जरूरी लेनदेन पहले करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments