Saturday, September 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरधान के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव मिला, मची सनसनी

धान के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव मिला, मची सनसनी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद-जंहागीराबाद रोड पर लोक किसान इंटर कॉलेज के पास शनिवार को सड़क किनारे धान के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments