बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि गांव गंगेरूवा के रहने वाले रसीद सुबह की नमाज पढ़ने के बाद टहलने निकले थे। तभी टेंपो ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



