बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर हत्या करने के आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास व 1,05,000/-रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त टेकचन्द उर्फ बब्लू पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी ग्राम शेरपुर थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष 2019 में वादी लीलू सिंह पुत्र शेरसिंह निवासी निवासी ग्राम शेरपुर थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर के भाई जितिन उर्फ जीतू की गोली मारकर हत्या करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी। इस संबंध में 31 मई 2019 को थाना गुलावठी पर मुअसं 266/19 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया तथा अवैध शस्त्र बरामदगी के आधार पर मुअसं 307/19 धारा 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त मुकदमों में 16 जुलाई 2019 व 16 अगस्त 2019 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किये गये। इन अभियोगों को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 12 नवंबर 2026 को न्यायाधीश तबरेज अहमद (न्यायालय स्पे० गैंगस्टर/ एडीजे-03 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त टेकचन्द उर्फ बब्लू को आजीवन सश्रम कारावास व 1,05,000/-रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक ध्रुव कुमार वर्मा एवं श्री प्रवीण कुमार, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार है0का0 उमेश कुमार व कोर्ट महोरिर्र है0का0 हरिओम व म०है0का0 रीना का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।
हत्या करने के आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास व 1,05,000/- रुपये से किया दंडित
RELATED ARTICLES


