बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धराऊ में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे दबंगों ने जबरन एक घर में घुसकर वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई।
आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर लोगों को लाठी-डंडों से पीटा और दहशत का माहौल बना दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। मामले में खुर्जा देहात थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खुर्जा देहात: पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों का तांडव, घर में घुसकर लाठी-डंडों से की मारपीट
RELATED ARTICLES


