बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की जंक्शन चौकी के गांव मौजपुर में रविवार देर शाम निकाह के दौरान मकान की छत अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी जिसमें चार महिला समेत छह लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से दो महिलाओं की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि गांव मौजपुर के रहने वाले फैयाज की पुत्री सिमरन का रविवार को निकाह था। देर शाम विदाई की रस्म चल रही थी तभी अचानक मकान की छत नीचे आ गिरी। ग्रामीण तुरंत मलबा हटाकर नीचे दबे 36 वर्षीय आबिद, 40 वर्षीय सीमा, 35 वर्षीय रिहाना, 22 वर्षीय आयशा समेत 6 लोगों को बाहर निकाला जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने आबिदा और सीमा की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मकान की छत गिरने की जानकारी मिली थी। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। यहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



