बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के जहांगीराबाद चौराहे पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चौराहे पर हुए इस विवाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आपको बता दें कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर विवाद की वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। वायरल वीडियो में चौराहे पर कई लोग एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
औरंगाबाद: चौराहे पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


