बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के मोहल्ला शिवाला में पुलिस की मौजूदगी में हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ दबंग पुलिसकर्मियों के सामने ही हंगामा और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की मौजूदगी में हुए इस हंगामे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि मामला बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवाला का बताया जा रहा है। एक गैस एजेंसी पर पहले गैस सिलेंडर लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच हंगामा व मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी हंगामा जारी रहा। सोशल मीडिया पर वायरल तीनों वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में लोगों को मारपीट और हंगामा करते देखा जा सकता है।
गैस सिलेंडर पहले लेने को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस के सामने जमकर हंगामा व मारपीट
RELATED ARTICLES


