Friday, November 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में सड़क पार कर रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी पिंटू ने बताया कि उनकी ताई ममतेश 59 वर्ष बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव लालपुर में किसी से मिलने के लिए गई थी। दोपहर में वापस गांव लौटने के लिए वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments