बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव शेरपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर मंदिर में लगे पीतल के नौ घंटे चोरी कर फरार हो गए। जब सुबह श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो पीतल के घंटे चोरी देख उनके होश उड़ गए। मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर डायल 112 और ककोड़ कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
आपको बता दें कि गांव शेरपुर में स्थित थाने के पीछे बने शिव मंदिर में जब सुबह लोग पूचा-अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर में लगे नौ घंटे गायब देख श्रद्धालु हैरान हो गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंंची और मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान चोरों ने मंदिर से एक-एक किलो के पांच घंटे पांच-पांच किलो के चार बड़े घंटे चोरी कर लिए। इन घंटों की कीमत हजारों रुपए आंकी जा रही हैं। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस का कहना हैं कि जल्द ही अज्ञात चोरों की तलाश कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



