Tuesday, September 29, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरएक माह पहले चोरी हुआ कृषि यंत्र टिपलर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

एक माह पहले चोरी हुआ कृषि यंत्र टिपलर बरामद, आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव घुंघरावली से करीब एक माह पूर्व चोरी हुए कृषि यंत्र टिपलर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद चोरी की घटना का खुलासा होने से पीड़ित ने राहत की सांस ली है।
आपको बता दें कि थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि गांव घुंघरावली निवासी नवनीत पुत्र विनोद ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी टिपलर को 22 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सौरभ पुत्र नन्हे सिंह निवासी नगला आलमपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया कृषि यंत्र टिपलर भी बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments